आपसी विवाद में मारपीट, 4 गिरफ्तार।
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:35 PM , 185गोला गोकर्णनाथ खीरी: पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष थाना हैदराबाद सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरगदिया गांव में आपसी विवाद में आमने-सामने की मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में विवेक पुत्र रामपाल, अभिषेक पुत्र रामपाल, रामपाल पुत्र टेकनलाल और मुकेश कुमार पुत्र घनश्याम शामिल हैं। इनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त कटियार, कांस्टेबल संजीव कुमार और महिला कास्टेबल पूजा शामिल थे। आरोपियों को विधिक कार्यवाही के लिए मा0 न्यायालय गोला के समक्ष भेजा गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments