*ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर हंटर*
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2026 at 05:10 PM , 108(सुनील शर्मा)
*चीनी मिलो के प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश कि वाहन पर गन्ना अधिकतम 13.2 फीट से अधिक न हो*
परिवहन विभाग ने किए 10 वाहन सीज और 12 का चालान
*एआरटीओ ने कहा यदि वाहन स्वामी ओवरलोड एवं ओवरहाइट बंद नहीं किया तो फिर होगी कार्यवाही*
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड और गन्ना परिवहन में प्रयुक्त ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा कसा। एआरटीओ शांति भूषण पांडे और पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र ने पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग की।
एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडे एवं पीटीओ डॉक्टर कौशलेंद्र यादव एवं यातायात निरीक्षक सचिन गंगवार के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को अलग अलग थानों में निरूद्ध किया गया जिसमें दो ट्रक गन्ना से भरी हुई बंद की गई उक्त वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र एवं परमिट फेल पाया गया ।
उक्त के अतिरिक्त चीनी मिल प्रबंधन और चालकों को निर्देशित किया गया कि गन्ना लदे हुए वाहनों की कुल ऊंचाई 13.2 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर कोई वाहन 13.2 फीट से ज्यादा ऊंची पाई जाती है तो उस पर वैधानिक कार्रवाई होगी।
श्री पांडे ने बताया कि आज उक्त कार्यवाही के साथ साथ 40 वाहनों के चालान भी किए गए तथा टोल प्लाजा मैगलगंज पर टोल कर्मियों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया और टोल पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटवाते हुए चालान की कार्रवाई की गई।
तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी वितरित किए गए तथा आमजनमानस से अपील भिन्की गई कि सड़क सुक्षा नियमों का पालन करें।































Comments