ठंड लगने से ट्रक सवार हेल्पर की मौत
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:20 PM , 110मोहम्मदी खीरी
क्षेत्र में कड़ाके की शीत लहर के बीच कुंभी चीनी मिल में बैगास भरने आए ट्रक चालक के साथी हेल्पर को ठंड लग जाने से सीने में दर्द होने लगा चालक उसका घरेलू उपचार करते रहा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
गांव ललौटी खेड़ा थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत निवासी गोविंद के अनुसार उसके पिता वेदपाल पुत्र माखनलाल 45 वर्षीय ट्रक पर हेल्पर का काम करते थे। ट्रक चालक कुंभी चीनी मिल में बैगास लेने गया था इस ट्रक पर उसके पिता सवार थे रविवार की शाम को काम करते समय उसके पिता ठंड की चपेट में आ गए जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी चालक मौके पर घरेलू उपचार करता रहा तब तक उनकी मौत हो गई है। सूचना पर एस आई संजीत तिवारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।































Comments