सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने गोल्ड मेडल लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:15 PM , 126मोहम्मदी खीरी दून पब्लिक स्कूल में हिंदी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने गोल्ड मेडल लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की सान्वी वर्मा, अपर्णा गुप्ता, मानवी तिवारी, आर्यन पाल, आरुष राज, हरलीन कौर ने गोल्ड मेडल से परचम लहराया। वही आयुष, ओम जी, प्रियांशी, गुरांश, और श्रेष्ठ शुक्ला ने कांस्य पदक और इकजोत कंबोज, अभिनव, मनदीप कौर, और अन्वी ने रजत पदक जीत कर मान बढ़ाया। प्रबंधक डॉ गुरुमेजर सिंह ने सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य कविता शर्मा व व्यवस्थापक विमल अवस्थी ने बच्चों की हौसला अफजाई की।































Comments