75 कंबलों का वितरण किया गया
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:13 PM , 91मितौली-खीरी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मितौली तहसील क्षेत्र में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए आज तीन लेखपालो की सर्किलों में कुल 75 कंबलों का वितरण किया गया। सोमवार को मितौली में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता एवं क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू ने जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।
इस मौके पर सीओ यादवेंद्र,तहसीलदार दिनेश कुमार सहित क्षेत्रीय लेखपाल भानु शंकर,अमित भारती एवं नीरज कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा आगे भी जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।































Comments