पुण्यतिथि पर याद किये गए पं० सियाराम मिश्र।
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:25 PM , 208गोला गोकर्णनाथ खीरी। साहित्यकार पंडित सियाराम मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। नगर पालिका परिषद में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पालिका सभागार में उनके जीवनवृत्त पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा," ,पंडित सियाराम मिश्र दूरदर्शी, सादगी पसंद साहित्यकार थे ।उनका जीवन संघर्ष पूर्ण रहा, उनके साहित्य के क्षेत्र में देश विदेश में सम्मान मिला। केके शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, अवधेश मिश्रा, प्रमोद दीक्षित,मधुकर सैदाई ने शब्दांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पं० सियाराम मिश्र के पुत्र राजन मिश्र,पूर्व प्राचार्य गांधी उ०मा०विद्यालय विश्वनाथ सिंह,प्रधानाचार्य आर्यसमाज अवधेश मिश्रा, पूर्व सभासद पियूष मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, पूर्व प्राचार्य एल बी एस सुरेश चन्द्र शुक्ला, पूर्व सभासद/जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल अरुण अवस्थी, राम कुमार अवस्थी, मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा,नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, संजीव दीक्षित, हरद्वारी लाल राजपूत, लवकुश अवस्थी, सुरेन्द्र वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments