एक ही पंडाल में 117 जोड़ों का हुआ विवाह और निकाह
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 06:05 PM , 92निघासन खीरी। निघासन नगर में चल रहे 251 कुंडिय गायत्री महायज्ञ के पांचवे दिन 117 जोड़ों का विवाह कार्य संपन्न हुआ इसमें पांच जोड़े मुस्लिम समाज से भी शामिल हुए एक ही पंडाल में निकाह और विवाह दोनों समुदाय की एकता का प्रतीक आकर्षण का केंद्र बना रहा
सुबह छह बजे से होने वाले यज्ञ में छह पालियों में 60 हजार से अधिक लोग यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञाचार्य परमानन्द द्विवेदी ने यज्ञ में आहुति डलवाई। इस दौरान उन्होंने कई संस्कार भी कराया।
विधायक शशांक वर्मा, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख अमनदीप सिंह, देवेंद्र पांडे, आदि लोग मौजूद रहे। इन जोड़ों का हुआ विवाह रिक्की संग सुआलली, विनय संग चांदनी, अमित सिंह सुमित्रा, शिवम संग सुभाषिनी, अमन संग रेखा, आकाश संग काजल, अमर संग नीलम, अजय संग सुधा, रामू संग प्रीति, रोहित संग सोनू, रामू संग प्रीति,गोविंद संग सीमा, का दहेज रहित विवाह हुआ। इसके अलावा इसी पंडाल में मौलवी ने रफ़ाकत अली संग नगमा का निकाह किया गया। 117 जोड़े एक दूजे के हुए।































Comments