घोसियाना रोड चौड़ीकरण की तैयारी तेज प्रशासन ने अतिक्रमण चिन्हित कर दिए हटाने के निर्देश
लखीमपुर खीरी Jan 04, 2026 at 06:19 PM , 160लखीमपुर खीरी। शहर के इमली चौराहा से घोसियाना होते हुए महेवागंज में हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए सड़क पर आने वाले अतिक्रमण को चिन्हित किया है। यह सड़क वर्षों से जर्जर थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क के अतिक्रमण को हटाकर शीघ्र रोड बनवाने के निर्देश दिए थे जिस पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण वाले हिस्सों पर लाल निशान और चूना डालकर उन्हें एसडीएम सदर ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता है, तो उसका खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा। प्रशासन की इस सख्ती के बाद कुछ लोगों ने शनिवार को ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए, जिसमें छज्जे तोड़ना और पैकरिया हटाना शामिल है।
प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण 'क्रिटिकल गैप' योजना के तहत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का स्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दिया है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है।































Comments