सड़कों पर सफेद पट्टियां गायब कोहरे में विद्युत पोल कूड़े के ढेर से हो रहे हादसे
लखीमपुर खीरी Jan 04, 2026 at 06:25 PM , 119लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग (PWD) की कथित लापरवाही से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों, विद्युत खंभों और कूड़े के ढेरों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई मार्गों पर सफेद पट्टियां भी गायब हैं, जिससे विशेषकर कोहरे में वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।गोला-बांकेगंज मार्ग पर कई गांवों के पास कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। घास और झाड़ियों के कारण सड़क के दोनों ओर की सफेद पट्टियां दिखाई नहीं देतीं। इसी तरह की स्थिति गोला-अलीगंज मार्ग और अलीगंज-लखीमपुर मार्ग पर भी है। अलीगंज-लखीमपुर मार्ग का 7 मीटर चौड़ीकरण किया गया है, लेकिन विद्युत विभाग ने अभी तक खंभे नहीं हटाए हैं।शुक्रवार रात गोला-बांकेगंज रोड पर कुकरा निवासी विपिन गोला से अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर की पट्टियां गायब थीं और तेज कोहरे के कारण उनकी कार कई बार खेतों में उतरते बची। विपिन ने चिंता व्यक्त की कि अगर उनके साथ ऐसा हुआ तो न जाने कितने अन्य राहगीरों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा।
अहिरनपुर गांव निवासी अरमान सिंह ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले अंगदपुर निवासी एक युवक अपने बेटे के साथ बाइक से बांकेगंज जा रहा था। सामने से अचानक ट्रक आने पर उसने बाइक किनारे की, जो सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर चढ़ गई। इस हादसे में उसके बेटे की दो उंगलियां टूट गईं। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिनइस संबंध में, एक्सईएन ने बताया कि विद्युत पोल हटवाने के लिए धनराशि जमा कर दी गई है। वहीं, ग्रन्ट नंबर 11 के प्रधान प्रत्याशी शिवम कुमार ने कहा कि सड़क पर सफेद लाइनें वाहन चालकों की सुविधा के लिए डाली जाती हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने के बाद अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भूल जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के प्रति उदासीन रहता है।
वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग एक्सईन अनिल यादव ने बताया कि विद्युत विभाग को रूपया दिया चुका है लेकिन, विद्युत विभाग खम्भे नहीं हटा रहा है। झाड़ियों और कूड़े के ढेर को हटवाया जायेगा।































Comments