गौशाला की उत्तम व्यवस्था के लिए ग्रामप्रधान को गौ रक्षक ने दिया धन्यवाद
लखीमपुर खीरी Jan 04, 2026 at 05:55 PM , 261लखीमपुर खीरी। ब्लॉक रमियाबेहड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर गौशाला का गौ रक्षक रिंकू पांडे ने दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पूरे गौशाला में गौ माता को ठंड से बचने के लिए हर पार्टीशन पर तिरपाल की भव्य व्यवस्था देखने को मिली साथ में गौशाला के अंदर जगह अलाव की भी व्यवस्था मिली सभी गौ माता सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी गौशाला संचालकों से एक अनुरोध करूंगा कि सब गौशाला संचालक लोग एक बार सुजानपुर गौशाला में जाकर के एक सीख ले लीजिए कि गौ माता की सेवा कैसे की जाती है सभी छोटे बड़े जानवर अलग-अलग वहां पर बांध कर रखे जाते हैं जिससे बड़े जानवर छोटे जानवरों को चोटिल ना कर पाए। उनका कहना है कि गौशाला की व्यवस्था देखकर मन प्रसन्न हुआ और विकास श्रीवास्तव प्रधान को गौ माता के लिए ऐसी व्यवस्था करने हेतु धन्यवाद भी दिया।































Comments