परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 3 आरटीओ व 18 एआरटीओ को मिली नई तैनाती

लखनऊ , 85

लखनऊ।
परिवहन विभाग ने नव-प्रोन्नत तीन संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 18 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को नई तैनाती प्रदान कर दी है। इस संबंध में विशेष सचिव परिवहन खेमपाल सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, आलोक कुमार यादव को लखनऊ में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ, प्रवर्तन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राघवेंद्र सिंह को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, मनोज कुमार सिंह को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर तथा अम्बरीश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ के पद पर तैनात किया गया है। के.पी. सिंह ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
नए आदेशानुसार, चंपा लाल को सिद्धार्थनगर, अशोक कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद, कौशल कुमार सिंह को सोनभद्र, मानवेंद्र प्रताप सिंह को सहारनपुर, विनय कुमार सिंह को आगरा और कृष्ण कुमार यादव को फर्रुखाबाद का एआरटीओ प्रशासन नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, हरिओम को बदायूं, वैभव सोती को बरेली, सतेंद्र कुमार यादव को मथुरा, विंध्याचल कुमार गुप्ता को कानपुर, उमेश चंद्र कटियार को रायबरेली, गुलाब चंद्र को अयोध्या, विपिन कुमार को बागपत, हरिओम को शाहजहांपुर, प्रतीक मिश्र को फतेहपुर और नीतू शमां को बुलंदशहर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। वहीं देवदत्त कुमार को मेरठ में एआरटीओ प्राविधिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवहन मंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा, निष्ठा और क्षमता के साथ नई तैनाती स्थल पर दायित्वों का निर्वहन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top