बिजली कर्मचारियों की हड़ताल कलेक्ट्रेट पावर हाउस पर ठप हुआ बिल जमा करने का काम

लखीमपुर खीरी , 183

लखीमपुर खीरी। एक बिजली कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट स्थित पावर हाउस पर बिजली बिल जमा करने का काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शहर के इमली चौराहा निवासी विनोद कुमार बिजली बिल जमा करने पावर हाउस पहुंचे। उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वे बिना बिल जमा किए ही वापस लौट गए। इसी तरह एक अन्य महिला भी अपनी पुत्री के साथ बिल जमा करने आई थी, लेकिन उसका बिल भी जमा नहीं हो सका।कर्मचारियों का यह कार्य बहिष्कार गढ़ी पावर हाउस पर तैनात टीजी-2 कर्मचारी रामगोपाल राणा की मौत के बाद शुरू हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि रामगोपाल राणा की मौत के बाद उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे वे नाराज हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top