विद्युत कर्मी की मौत पर हंगामा अधीक्षण अभियंता पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
लखीमपुर खीरी Jan 03, 2026 at 06:10 PM , 120लखीमपुर खीरी गढ़ी पावर हाउस पर तैनात विद्युत टीजीटू कर्मचारी रामगोपाल राणा (45 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने अधीक्षण अभियंता की प्रताड़ना से मौत होने का आरोप लगाया और शव लेकर कोतवाली पहुंच गए। देखते देखते बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। मृतक के बहनोई महादेव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल कर्मचारियों को काफी परेशान करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने देर रात तक बंद कमरे में बैठक कर रामगोपाल राणा को डांटा। देर रात वो घर पहुंचे और पूरी रात सो नहीं सके। सुबह तड़के पांच बजे उनकी हालत बिगड़ी। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।































Comments