13 रजब को मनाया गया मौला अली का जन्मदिन जगह जगह सजाई गई नूरी महफिल
लखीमपुर खीरी Jan 03, 2026 at 06:07 PM , 153खीरी टाउन। कस्बा खीरी में हजरत मौला अली की जन्म दिवस के सिलसिले से जगह-जगह नूरानी महफिल का आयोजन किया गया लोगो ने नियाज़ दिलाई और लंगर बाटा।कस्बा खीरी के मोहल्ला मुलगी टोला में स्थित शिया वक्फ इमामबाड़ा में मोहम्मद साहब के दामाद हजरत अली के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक नूरानी महफिल का आयोजन किया गया जिसमें हकीदत मंदो ने मौला अली की शान में कसीदे पेश की है महफिल की शुरुआत तिलावते पाक मोहम्मद कोसैन की, मोहम्मद असकारी हैदर वली रजा,मोहम्मद कैफ,अरीब, तुरआब, शैजर, ,मोहम्मद ,अफसर हुसैन, अबरार मिर्ज़ा बाबर,शोएब हुसैन ने अपने अपने कलाम पेश किए महफिल के आखिर में मौलाना आरिज जैदी करबलाई ने हजरत अली की पैदाइश पर विस्तार से बयान किया उन्होंने अपने बयान में हजरत अली के किरदार पर रोशनी डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी ।मोहल्ला बाजार में देर रात झंडे वाली मस्जिद में भी जश्ने मौला अली मनाया गया कारी अख्तर रज़ा ने अपने कलाम में बताया की हजरत अली की पैदाइश खाने काबा में इस्लामिक कैलेंडर 13 रज्जब को हुई इस दिन इस्लाम में खास दिन माना जाता है।लोगो ने एक दूसरे से गले मिला कर विलादते मौला अली की मुबारकबाद पेश किया।































Comments