कृषि सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर, गोष्ठी में किसानों को मिली रबी व पशुपालन की अहम जानकारी
लखीमपुर खीरी Jan 03, 2026 at 06:05 PM , 140गोला खीरी। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार बांकेगंज में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, पशुपालन योजनाओं और सहफसली खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक राजकुमार संख्वार ने की।विषय विशेषज्ञ शेर सिंह ने गेहूं, सरसों, चना सहित रबी फसलों की बुवाई के बाद देखभाल, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन और रोग नियंत्रण पर विस्तार से प्रकाश डाला। पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर वर्मा ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं, टीकाकरण और पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी किसानों को दी। वहीं चंद्रशेखर जोशी ने गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाकर आय बढ़ाने के गुर बताए।गोष्ठी में किसान यदुनंदन सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि जोगेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार, रंजीत टी. वर्मा, कमलेश, विकास, मदन मोहन वर्मा, अमित सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान ब्लॉक में तैनात एटीएम आफरीन खान के कार्यों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सर्वाधिक फार्मर रजिस्ट्री और सत्यापन कार्य पूर्ण हुआ है। सम्मान निधि से वंचित किसानों को आश्वस्त किया गया कि आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर उनका रुका हुआ भुगतान शीघ्र जारी कराया जाएगा।































Comments