*ईमानदार कर्मठ टीजी-2 राम गोपाल का आकस्मिक निधन, डीएम ने जताया गहरा शोक*

लखीमपुर खीरी , 129

*डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना*

*सभी देयक शीघ्र दिलाने के निर्देश, एक आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी*

लखीमपुर खीरी, 03 जनवरी। विद्युत वितरण खंड लखीमपुर में टेक्नीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के पद पर कार्यरत ईमानदार और कर्मठ कर्मचारी राम गोपाल का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से विभाग में शोक की लहर फैल गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत कर्मी को सरल, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कार्यशैली के लिए याद किया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्मिक राम गोपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक के सभी देयक तत्काल निर्गत कराए जाएं, जिससे परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार के एक आश्रित को नियमानुसार विभाग में सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top