पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
लखीमपुर खीरी Jan 03, 2026 at 05:58 PM , 122लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली सदर के अंतर्गत सेठ घाट चौकी क्षेत्र निघासन रोड पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास मारपीट। बताते चलें नायरा पेट्रोल पंप के पास बीती रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस संबंध में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सेठ घाट चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने आज 3 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि निघासन रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने कुछ लोगों ने प्रकाश नगर निवासी मोहित चौरसिया पुत्र छोटेलाल चौरसिया के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित मोहित चौरसिया ने रात में ही मौखिक रूप से पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। आज सुबह करीब 11 बजे पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेठ घाट चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।































Comments