*परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सलरों के सहयोग से महिला उत्पीडन के 07 मामलों का हुआ सुलह से निस्तारण पति पत्नी हुए विदा*

लखीमपुर खीरी , 97

  *महिला हेल्प लाइन नम्बर व योजनाओं के बारे में किया जागरूक*

लखीमपुर खीरी 03 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में पति पत्नी व परिवारिक विवाद में सुलह समझौते से शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस लाइन स्थित "परिवार परामर्श केंद्र" में   काउंसलरो के सहयोग से सुलह समझौते का अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है !
               बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलर श्रीमती नीति गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, सुश्री क्षमा टंडन, महिला आरक्षी निकिता राठौर, मेहा सिंह के द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं मामलों में बैठक कर परिवारों के विघटन को रोकने का काम परामर्श के द्वारा किया जाता है , इसी क्रम में काउन्सलरों  की उपस्थिति में 14 प्रार्थना पत्रों में  काउंसलिंग की गई जिसमें 07 जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए ,03 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया है, व माननीय न्यायालय में 04 मामले लम्बित होने के कारण सुलह नहीं हो सकी है,मिशन शक्ति के अन्तर्गत इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और उनके साथ आये पारिवारिक जनो को हेल्प लाइन नम्बर व महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है |

Related Articles

Comments

Back to Top