*रात्रिकालीन अभियान में Arto का ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा*

लखीमपुर खीरी , 152

*लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग ने की 12 वाहन सीज और 12 चालान की कार्रवाई*

*चार लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूला*


(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी, 03 जनवरी । सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ओवरलोड और गन्ना परिवहन में प्रयुक्त ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा कसा। एआरटीओ शशि भूषण पांडे और पीटीओ डॉ0 कौशलेंद्र अलग-अलग मार्गों पर मुस्तैद दिखाई दिए।

गत दिवस विभाग ने कुल 12 चालान काटे और छः ओवरलोड एवं ओवरहाइट वाहनों को सीज किया। वहीं छह अन्य मामलों में भी वाहनों के सीजर की कार्रवाई की गई। शुक्रवार की रात्रि एवं शनिवार दोपहर में विभागीय अफसरों ने विभिन्न मार्गों पर छः ओवरलोड वाहनों को सीज किया और 12 वाहनों का चालान किया। 

एआरटीओ शशि भूषण पांडे ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं को रोकने और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में ओवरलोडिंग और ओवरहाइट वाहनों पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। 

सड़क पर सुरक्षित परिवहन और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।

Related Articles

Comments

Back to Top