समिति अध्यक्ष के रिश्तेदार को 40 बोरी खाद अन्य किसान लग रहे लाइन में

लखीमपुर खीरी , 142

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग में जब तक समिति के सचिव अध्यक्ष में जब नहीं बनती है तब आपस में गाली गलौज भी करते दिखाई पड़ते हैं लेकिन जब सचिव अध्यक्ष के आपस में बनने लगती है तो सचिव 40 बोरी यूरिया खाद एक ही व्यक्ति को देकर किसानों का गला घोटने के समाचार मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में बीते दिवस खाद बांटी जा रही थी तभी पूजा गांव मुड़िया निवासी एक व्यक्ति जो ब्लॉक बिजुआ के रहने वाले हैं को समिति के सचिव परमानंद तिवारी ने अवैध तरीके से 40 बोरी यूरिया खाद ₹270 में दे दिया जबकि क्षेत्रीय किसान खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे हुए थे और उन किसानों को बड़ी मुश्किलों से एक या दो बोरी खाद दी जा रही थी। बताया जाता है की एक साथ 40 बोरी लेने वाले किसान दिनेश मिश्र समिति के अध्यक्ष के रिश्तेदार हैं और उनका गांव मुड़िया ब्लॉक बिजुआ की समिति क्षेत्र में लगता है। इस संबंध में एडीओ सहकारिता पवन पटेल से जानकारी लेने पर बताया कि मैं इस प्रकरण की जांच करके उचित कार्यवाही करूंगा यह बात अलग है कि पवन पटेल इस समिति की जांच कई बार कर चुके हैं लेकिन सचिव परमानंद तिवारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण क्षेत्रीय किसान इनके कारनामों से परेशान हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top