पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय हुआ हादसा

लखीमपुर खीरी , 176

लखीमपुर खीरी। जिले के जंग बहादुरगंज के केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ते समय हादसा हो गया जिसमें 3 मजदूर घायल हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हादसे में *विक्कू पुत्र सर्वेश सिंह ,भल्लू पुत्र लाला सिंह ,रंजीत पुत्र ईश्वरी* हुए घायल
समस्त निवासी रामपुर नानकारी थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर के थे
घायलों को एंबुलेंस द्वारा CHC पसगवां ले जाया गया जहां साथ में केन ग्रोवर्स  इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र वर्मा जी भी साथ में गए अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की छुट्टी कर दी गई है।
इंटर कॉलेज की पीछे साइड में बनी बिल्डिंग जिसे जर्जर घोषित कर दिया गया था उसे नीलामी द्वारा प्रक्रिया पूरी करके  ठेकेदार के द्वारा तुड़वाया जा रहा था और कई कमरों की छत टूट चुकी थी कुछ कमरे बाकी रह गए थे जिसे मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा था इसी बीच आज सुबह यह घटना घट गई घटना में जो भी तीन मजदूर घायल हुए थे उन्हें एंबुलेंस द्वारा CHC पसगवां ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की छुट्टी कर दी गई

Related Articles

Comments

Back to Top