जेसीआई लखीमपुर ने कड़ाके की ठंडक में जिला चिकित्सालय पहुंच नवजात शिशुओं को कम्बल वितरित किए
लखीमपुर खीरी Jan 02, 2026 at 06:25 PM , 114लखीमपुर खीरी।जेसीआई लखीमपुर ने कड़ाके की ठंड में नवजात शिशुओं के लिए कम्बल वितरित कर राहत पहुंचाई। जिला जिला चिकित्सालय में पहुंच कर संस्था सदस्यों ने संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रात्रि कालीन बेला में भ्रमण करके नवजात शिशुओं व उनकी माताओं को कम्बल बांटे। इस आयोजन में मुख्य रूप से संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक ज्योति शर्मा व सुमित शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश पटेल के साथ पूर्वाध्यक्ष राम मोहन गुप्ता, तुषार गर्ग, योगेश जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन, सचिव राहुल अग्रवाल, राहुल माथुर, विश्वास सेठ, अर्चित महेन्द्रा, कुशाग्र अग्रवाल, मीता गर्ग, शोभना गुप्ता, मुक्ति अग्रवाल, पारुल पटेल, श्वेता अग्रवाल, पूजा पूरी आदि ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
इस कार्यक्रम से जिला चिकित्सालय में जन्मे 100से अधिक नौनिहाल लाभान्वित हुये। इसी क्रम में संस्था शीघ्र ही गर्म जैकेट वितरण का कार्यक्रम करेगी। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया प्रभारी पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार की समाजसेवी गतिविधियों से जेसीआई लखीमपुर ने अपने नवीन सत्र का आगाज किया है जो भविष्य में भी निरन्तर जारी रहेगा।































Comments