फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत नगर में किया गया प्रसाद वितरण

लखीमपुर खीरी , 126

लखीमपुर खीरी।नववर्ष के अवसर पर इस्कॉन लखीमपुर खीरी द्वारा शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संकीर्तन से हुई, जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ शहर में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया।इस्कॉन लखीमपुर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि दिन में फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत नगर में प्रसाद वितरण किया गया और इस्कॉन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रँखला में 101 किलो फूलों से भगवान का अभिषेक किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता, बाल प्रतियोगिताएं एवं फूलों की होली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण कर इस्कॉन लखीमपुर खीरी द्वारा सेवा भाव का संदेश दिया गया। नववर्ष के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा एवं सह मीडिया प्रभारी स्पर्श सिन्हा ने दी।

Related Articles

Comments

Back to Top