नववर्ष के उपलक्ष्य मे ग्लोबल इंटर कॉलेज मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन।
लखीमपुर खीरी Jan 02, 2026 at 05:47 PM , 95गोला गोकर्णनाथ खीरी ।नव वर्ष के अवसर पर ग्लोबल इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के समापन समारोह पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की पूर्व पालिका अध्यक्ष ने समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पूजन करके फीता काट कर किया। विशिष्ट अतिथि आलोक तिवारी शैलेन्द्र सक्सेना अशोक कनौजिया सिम्पी चौधरी अनुज खरे संदीप प्रजापति राजेश वर्मा अरुण शर्मा उपस्थित रहे। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षीअग्रवाल नेअपने संबोधन में कहा किनववर्ष के अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय है और उन्होंने विद्यालय परिवारके प्रति आभार व्यक्त किया। और पालिका अध्यक्ष ने आयोजित बाल मेलाका अवलोकन किया और विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमके प्रस्तुती करण की प्रशंसा कीऔर पूर्व पालिका अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक अवधेश वर्मा ने मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया औरमुख्य अतिथिसहितसभी अतिधियों का कार्यकर्म में सहभागिता करने के लिएआभार प्रकट किया कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं सहित गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।































Comments