सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की टीम ने स्मैक साथ दो नेपालियों को पकड़ा

लखीमपुर खीरी , 141

(हरिशंकर मिश्र)

तिकुनिया खीरी।तृतीय बटालियन, सशस्त्र  सीमा बल लखीमपुर-खीरी के निर्देशन में  मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.01 2026 को सीमा चौकी दीपनगर के  BOP कमांडर को गुप्त सूचना मिली कि तिकुनिया से एक मोटरसाइकिल पर  दो नेपाली नागरिक आ रहे हैं जो  मादक पदार्थ  की तस्करी कर रहे है।इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गुलरिया घाट के पास तिकुनिया पुलिस के साथ विशेष नाका लगाया गया जिसमें एक नेपाली बाइक को रोक गया , तलाशी के दौरान आलू के कट्टे के अंदर एक पेपर बैग इसके चारों ओर प्लास्टिक टेप लगा हुआ था दिखाई दिया संदिग्ध सामान के बारे में पूछताछ करने पर इसमें  स्मैक की जानकारी हुई। 50 ग्राम स्मैक, 01 बाइक के साथ दो नेपाली व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में तिकुनिया थाने में  प्राथमिक की दर्ज कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top