केजीबीवी में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित करने के लिए लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी Jan 02, 2026 at 05:27 PM , 163*लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है*
*पत्र में बताया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों द्वारा अत्यधिक ठंड को देखकर लगातार बच्चों को घर भेजने का आग्रह किया जा रहा है*
*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षक शिक्षणेत्तर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भी बीएसए को पत्र भेज कर, अत्यधिक ठंड होने और अभिभावकों द्वारा बच्चों को घर बुलाने की मांग के कारण, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किए जाने का आग्रह किया है।*































Comments