गहरा रहा है ठेकेदारों द्वारा बनाया गया पुल विवाद

लखीमपुर खीरी , 142

सिंगाही खीरी:- मांझा पंचायत क्षेत्र में जौराहा नदी पर खनन पट्टा ठेकेदारों द्वारा बनाए गए पुल को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर पूर्व प्रधान परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पहले छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। न्याय न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय सिख संगठन और किसान संगठनों ने धरना शुरू कर दिया है। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुल निर्माण को नियम विरुद्ध बताया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top