जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 3300 नकद व ताश के पत्ते बरामद
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2026 at 06:20 PM , 127खीरी टाउन-खीरी।अपराध की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग के तहत थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम पनगीकला से जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य मौके से फरार हो गए।थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 01 जनवरी 2026 को दबिश देकर अभियुक्तों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 52 अदद ताश के पत्ते,3300 रुपये मालफड़ तथा जामा तलाशी से 1000 रुपये नकद बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों,अनीस उर्फ यूनुस पुत्र हबीब, निवासी पनगीकला
रविन्द्र उर्फ मोनू पुत्र सालिकराम, निवासी इलायचीपुरवाबहोरी पुत्र मंगरेलाल, निवासी पनगीकला
अवधेश पुत्र रामबहादुर, निवासी पनगीकला नौशाद खां पुत्र चांद खां, निवासी पनगीखुर्द, थाना कोतवाली सदर संजू उर्फ शहनवाज पुत्र सरबर खां, निवासी पनगीकला सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खीरी पर मु0अ0सं0 03/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके से फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामलखन, शिखर पाण्डेय एवं दीपक कुमार शामिल रहे।































Comments