राकिशसं ने ढाई घंटे बंद कराई बजाज मिल,गन्ना भुगतान पर सहमति के बाद शुरू हुई तौल

लखीमपुर खीरी , 145

सहमति पर अमल न होने पर 15 जनवरी के बाद होगा सत्याग्रह 

गोला खीरी।गोला मे नए साल की शुरुआत के पहले दिन सुबह राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने गन्ना भुगतान दर्ज मुकदमे में  गिरफ्तारी और चार्जशीट दाखिल करने की मांग को लेकर बजाज चीनी मिल का चक्का जाम कर दिया। ढाई घंटे मिल बंद रहने के और किसान नेताओं से वार्ता के बाद मिल चालू हुई।गुरुवार की सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया, राजेश कुमार वर्मा और  अनिल वर्मा ने तौल कांटे के पीछे अपनी गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रालियां रोक दीं और गन्ना भुगतान मांगा बिना गन्ना भुगतान लिए तौल कराने से इनकार कर दिया उनके पीछे अन्य गन्ना किसानों ने भी बिना भुगतान लिए तौल कराने से मना कर दिया तो मौके पर यूनिट हेड राकेश यादव और गन्ना महाप्रबंधक पी एस चतुर्वेदी पहुंच गए  जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया और किसानों से किसानों से मिल अधिकारियों की गन्ना भुगतान को लेकर गर्मा गर्मी हुई इसी बीच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा भी पहुंच गए उन्होंने भी गन्ना भुगतान की मांग की लगभग ढाई घंटे मिल बंद रहने के बाद पटेल श्री कृष्ण वर्मा और मिल अधिकारियों के बीच बातचीत हुई जिसमें सत्याग्रह में मौजूद गन्ना किसानों का पिछले सत्र का पूरा भुगतान, चार दिन में 10 करोड़ भुगतान, 10 जनवरी तक सभी गन्ना किसानों का पिछले सत्र का पूरा भुगतान करने और नया भुगतान शुरू करने पर सहमति बनी मिल अधिकारियों ने सत्याग्रह में मौजूद के  किसानों के नाम और कृषक कोड लेकर सूची बना ली। इसके बाद तौल शुरू हुई किसान नेताओं ने कहा है कि यदि 10 जनवरी तक पिछला भुगतान नहीं हुआ तो 15 जनवरी के बाद गन्ना लाइन में पंडाल लगाकर सत्याग्रह किया जाएगा।रात में किसान नेताओं को फोन करती रही पुलिस! राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रस्तावित सत्याग्रह को लेकर पुलिस में भी उहापोह रही ।रात में पुलिस किसान नेताओं को सत्याग्रह न करने की फोन पर बात करती रही जिस पर किसान नेताओं ने पुलिस से गन्ना भुगतान  कराने और दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी कर चार्ज शीट लगाने को कहा इस कारण पुलिस सत्याग्रह के समय मौके पर नहीं पहुंची।इस मौके पर खम्भार खेड़ा चीनी मिल के किसान - शिवकुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष , रामसागर वर्मा मंडल अध्यक्ष , लालू राम उपाध्यक्ष , अवधेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष , इंद्रजीत वर्मा उपाध्यक्ष , अमित कुमार वर्मा ने भी सत्याग्रह में भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top