भव्य कलश यात्रा का आयोजन,उमड़ा जनसैलाब
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2026 at 06:25 PM , 136निघासन खीरी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा मनाये जा रहे नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत कस्बे के झंडी रोड पर राष्ट्र जागरण राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ | कलश यात्रा में करीब पच्चीस हजार महिलाएं शामिल हुई कलश यात्रा में तकरीबन एक लाख श्रद्धालु मौजूद रहे महिलाएं आयोजन स्थल की यजशाला से आरम्भ होकर निघासन कस्बे का भ्रमण करते हुए मोटे बाबा तक पहुंची जहाँ सरयू नदी का पवित्र जल कलशो में भरा गया | शोभायात्रा में भैरमपुर, तकियापुरवा मोतीपुर सिंगहा कला लुधौरी भजन पुरवा बंगलहा समेत करीब सैकड़ों गांव की महिलाओं ने पीले कलश सिर पर धारण करके मंगल कलश यात्रा में सहभागिता की | कलश पूजन शांतिकुंज से आयी टोली द्वारा संपन्न कराया गया | कलश यात्रा की व्यवस्थाओ में गायत्री परिवार टीम के साथ द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के एनसीसी कैंडेंट्स व थाना निघासन सिंगाही तिकुनिया पढ़ुआ पलिया व गौरीफंटा समेत जनपद की पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रही व सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही | कार्यक्रम संयोजक विनोद सिंह ने बताया है की दो जनवरी को प्रज्ञायोग ध्यान सामूहिक जप साधना देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ व तीन जनवरी को गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार युग प्रवचन संगीत एवं संस्कृतिक संध्या और चार जनवरी को सामूहिक जप साधना गायत्री महायज्ञ व संगीत संध्या तथा पांच जनवरी को प्रज्ञायोग ध्यान सामूहिक जप साधना गायत्री महायज्ञ एवं विवाह समारोह के आयोजन के साथ पूर्णाहुति विसर्जन व टोली की विदाई कि जायेगी।
कलश यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनी चुनौती
कस्बे में आयोजित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा में यातायात को लेकर के पुलिस के लिए चुनौती बनी रही जिसको देखते हुए एसडीएम राजीव निगम क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार व थाना प्रभारी महेश चंद थाना पढ़ुआ विवेक उपाध्याय सहित पुलिस बल ने सुगमता से ट्रैफिक व्यवस्था व कलश यात्रा को सम्पन्न कराया कलश यात्रा में तकरीबन एक लाख श्रद्धालु मौजूद रहे।































Comments