ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह जल रहे अलाव जनता बोली कि देर रात जलते हैं अलाव
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2026 at 05:42 PM , 86(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। गत लगभग तीन सप्ताह से चल रही भीषण शीत लहर में आम आदमी को ठंड से बचाने के लिए शासन द्वारा इसके लिए गर्म कंबलों से लेकर अलाव जलाने आदि के लिए धनराशि आवंटित कर भेजी जाती है। इसी कड़ी में नगर पंचायत धौरहरा प्रशासन द्वारा वर्तमान सत्र में लगभग दो सौ जगहों पर गीली लकड़ी से अलाव जलवाकर आम आदमी के लिए गर्मी पैदा कर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देश पर आम आदमी व गौवंशीय पशुओं को तराई क्षेत्र पड़ रही भयानक ठंड से बचाने के लिए ग्राम पंचायत,नगर पंचायत व ग्राम पंचायतो के लिए सरकारी धनराशि का आवंटन किया गया था। इसी क्रम में नगर पंचायत प्रशासन धौरहरा ने सीमा विस्तार सहित क्षेत्र में वर्तमान ठंड के सीजन में लगभग 200 जगहों पर गीली लकड़ी के सहारे अलाव जलवाकर अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वाहन करते दिखाई पड़ रहे। ग्रामीणों के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारी देर रात से अलाव जलाने का काम करते हैं।
अधिशासी अधिकारी धौरहरा गौरव सिंह ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में लगभग दो सौ जगहों पर अलाव जलते हैं।एक अलाव में कितनी लागत लगती है से संबंधित सवाल करने पर ईओ ने बताया कि फाइल देखकर बता देंगे।































Comments