सीओ ने चौकीदारों को वितरित किए कंबल

लखीमपुर खीरी , 171

धौरहरा खीरी। ठिठुरती ठंड से बचाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने चौकीदारों के लिए  दरियादिली दिखाते हुए दोनो अधिकारियों ने ईसानगर थाना क्षेत्र के 53 चौकीदारों को गरम कंबल वितरित किए ताकि रात्रि गस्त में चौकीदार ठंड से परेशान न हों। क्षेत्राधिकारी ने चौकीदारों को कंबल वितरण के दौरान निर्देशित किया कि गांव मे हर गलत गतिविधि पर नजर रखें। गांव कोई अपरिचित दिखें उससे परिचय जरूर पूंछे। कच्ची शराब, जुआ, चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चौकीदार की भूमिका सबसे अच्छी रहती है। प्रत्येक चौकीदार गस्त करे और सूचना समय से थाने को दे। कंबल पाकर चौकीदार के चेहरे खिले खिले नजर आये। साथ ही सीओ शमशेर बहादुर सिंह व थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी का आभार जताया ।

Related Articles

Comments

Back to Top