काव्य गोष्ठी के साथ हुआ स्मृति सम्मान के दूसरे संस्करण का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 01, 2026 at 05:40 PM , 87लखीमपुर खीरी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गत दिवस गोला गोकर्णनाथ शहर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना मे श्री छोटेलाल–सुखदेवी स्मृति सम्मान के दूसरे संस्करण का आयोजन काव्य गोष्ठी के साथ किया गया जिसका संचालन विश्व रिकार्ड धारी कवि एवं गद्यकार यतीश शुक्ला द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गेंदन लाल कनौजिया द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। आगंतुक कवि श्रीपाल जी द्वारा महिलाओं को समर्पित कविता के साथ ही रमाकांत चौधरी द्वारा राजनीति को संबोधित कविता की गई इसी क्रम में रविसुत शुक्ल एवं सुधांशु त्रिवेदी द्वारा देश के ज्वलंत मुद्दों पर कविता की गई ,एस पी पाण्डेय द्वारा संस्कृत विधा के श्लोक पाठ उपरांत माता पिता को समर्पित रचना पढ़ी गई साथ ही राजेश मोहन द्वारा मां को समर्पित कविता के साथ ही चंद्रकांत द्वारा बशीर बद्र तथा संत कुमार बाजपेई को याद किया गया अनंग वर्मा द्वारा जहां है विराजमान बाबा... समाजसेवी नानक चन्द द्वारा राजनीति पर व्यंग्य तथा वरिष्ठ कवि श्रीकांत द्वारा कभी मेरे बच्चे तंबाकू न खाना... संदेश के साथ ही कवि वेद प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा प्यारे बच्चों अमर गीत का पहले नाम बताना ... रचना पाठ किया गया। विशिष्ट अतिथि नानकचन्द वर्मा एवं मुख्य अतिथि सौरभ दीक्षित द्वारा सभी कवियों का कार्यक्रम उपरांत प्रतिभा अलंकरण करते हुए सभी को मोमेंटो प्रदान किए गए तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक अनंग वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा सभी को आभार प्रकट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।































Comments