*लखीमपुर खीरी में सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में 12 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का रिकॉर्ड समय में चयन*

लखीमपुर खीरी , 176

*चयन समिति ने पूरी पारदर्शिता से पूरी की प्रक्रिया, नववर्ष से पहले 12 केंद्रों को नई कार्यकत्रियों की सौगात*

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी, 31 दिसंबर। नववर्ष से पहले 12 आंगनबाड़ी केंद्रों को नई कार्यकत्रियों की सौगात मिली। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की निर्देशन में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय चयन समिति ने प्रदेश में रिकॉर्ड समय में चयन प्रक्रिया पूरी कर दिखाया और यह सुनिश्चित किया कि हर कदम पर पारदर्शिता बरकरार रहे।

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को विज्ञापन जारी होने के बाद 1 दिसंबर तक 1200 अभ्यर्थियों ने 12 पदों के लिए आवेदन किया। सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चयन समिति ने अभिलेखों का गहन परीक्षण कर शासनादेश के अनुसार वरीयता क्रम तय किया और योग्य 12 अभ्यर्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि हमने इस चयन प्रक्रिया में न केवल गति पर ध्यान दिया बल्कि पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता भी सुनिश्चित की। हमारा उद्देश्य है कि हर योग्य अभ्यर्थी तक उसका हक पहुंचे।

*इन आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली अपनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री*
खमरिया-2, सिंगाही पूरब टोला, सिसौरा नासिर, रसूलपुर-1, जमहौरा, कल्लुआमोती
जिगनिया, भंगेली-2, फरसहिया-1, निबुआबोझ - 1, त्रिलोकपुर-4, देवमनिया-2।

Related Articles

Comments

Back to Top