नगर पंचायत के विकास पर भारी पड़ रहा मजबूत गठजोड़
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 06:38 PM , 108धौरहरा खीरी। नगर पंचायत धौरहरा प्रशासन के द्वारा सरकारी पैसे से नगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में लापरवाही व गड़बड़ी करने के मामले सामने आ रहें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त मामलों के पीछे कार्यालय लिपिक व अधिशासी अधिकारी की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।
नगरीय क्षेत्र में सरकारी पैसे से चल रहे विकास कार्यों में चल रही गड़बड़ियों के बीच में नगर पंचायत की भूमिका संदेहास्पद दिखाई दे रही है। सूत्र बताते हैं कि पंचायत के अधिशासी अधिकारी व लिपिक के गठजोड़ के चलते नगर में चल रहे सड़क नाला निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा की जा रही भारी अनियमितता की शिकायतें हवा में तैर रही है और तो और वर्तमान समय में चल रही शीत लहर से आम आदमी को बचाने के लिए पंचायत प्रशासन ने गीली लकड़ी से अलाव जलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि कस्बे में स्थित बारात घर में दो बार टेंडर होने के साथ आज भी निर्माण कार्य अधूरा होने के चलते दयनीय स्थिति में मौजूद हैं। बताया जाता है कि आपसी मजबूत गठजोड़ के चलते संबंधित जिम्मेदारो से लेकर उच्चाधिकारियों तक चल रहे विकास कार्यों व अन्य कार्यो का स्थलीय सत्यापन हेतु जिम्मेदार कन्नी काटते रहते हैं।































Comments