खैरीगढ़ में अज्ञात कारणों से लगी आगः घर का सारा सामान जलकर राख, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

लखीमपुर खीरी , 156

शलखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में मंगलवार देर शाम एक घर में आग लग गई। इस आग में बेदराम यादव का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और बेदराम यादव के घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य सभी घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गए।

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Related Articles

Comments

Back to Top