थाना भीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में पति-पत्नी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:53 PM , 146लखीमपुर खीरी।
थाना भीरा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 445/2025, धारा 2(b)(17)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में नामजद अभियुक्त अजीजुल पुत्र छेदा (उम्र लगभग 50 वर्ष) तथा उसकी पत्नी कमरजहां (उम्र लगभग 47 वर्ष), निवासी कस्बा व थाना भीरा, को 31 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त अजीजुल के विरुद्ध थाना भीरा में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व मारपीट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उसकी पत्नी कमरजहां भी उक्त मामले में नामजद अभियुक्त है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाई गई है।
गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना भीरा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।































Comments