*हर्षित की जांघ की हड्डी की हुई सफल सर्जरी*
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:50 PM , 143*मंगलवार को पांच डॉक्टरों की टीम में की सर्जरी, प्रधानाचार्य और सीएमएस भी रहे मौजूद*
*जटिल सर्जरी से मेडिकल कॉलेज की सेवाओं में जुड़ी एक और उपलब्धी*
लखीमपुर खीरी। मंगलवार 17 वर्षीय हर्षित की जांघ की हड्डी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम ने कर दिया है। इस दौरान प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज खीरी डॉ वाणी गुप्ता और सीएमएस डॉ आरके कोली भी ऑपरेशन कक्ष में ही मौजूद रहे। साथ ही मेडिकल कॉलेज लखीमपुर की सेवाओं में इस जटिल सर्जरी से एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि हर्षित के साइकिल से गिरने की वजह से उसकी बाईं जांघ की हड्डी टूट कर फट गई थी। पहले से ही उसके पैर में राॅड पड़ी हुई थी। दोबारा साइकिल से गिरने की वजह से राॅड भी बहार आ गई थी। जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। उसकी कम उम्र और उसकी गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर्स ने प्रबंधन ने मिलकर उसकी सर्जरी का खर्च उठाने का निर्णय पहले ही ले लिया था और सभी के सहयोग से सोमवार को सफलतापूर्वक डॉक्टर की टीम ने हर्षित (17) की जांघ की सर्जरी कर दी है और अब वह स्वस्थ है। हर्षित का पहले भी ऑपरेशन हो चुका था और उसे राॅड डाली गई थी।
यह सर्जरी काफी जटिल थी। हर्षित की लेफ्ट फीमर (बाई जांघ की हड्डी) टूट गई थी। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनसे बात की और इस जटिल सर्जरी को मंगलवार को सफलतापूर्वक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ शरद वर्मा, डॉ आशुतोष वर्मा, डॉ पुलकित, डॉ श्रीराम सहित एनेस्थेटिक डॉ एसके मिश्रा, डॉ श्वेता की टीम द्वारा किया गया है। वह स्वयं और सीएमएस इस दौरान ऑपरेशन कक्ष में ही मौजूद रहे थे। सौम्या को भी वहां बुलाकर सर्जरी संबंधी समस्त जानकारी दी गई थी। हर्षित की जांघ में टाइटेनियम की राॅड डाली गई है, जिसकी व्यवस्था निजी संसाधनों से की गई है, क्योंकि मेडिकल प्रबंधन के पास इस तरह का कोई भी मद नहीं होता है। इस सर्जरी में लखीमपुर मेडिकल कॉलेज की सेवाओं में एक नई उपलब्धि को भी जोड़ दिया है। इससे पहले इस तरह की जटिल सर्जरी के लिए लोगों को निजी अस्पतालों या महानगरों में जाने के लिए विवश होना पड़ता था। जिसमें करीब 70 से 80 हजार तक का खर्चा आता है। सौम्या के शैंपू पीने के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।































Comments