विदेश में नौकरी दिलाने में तीन लाख बीस हजार ठगे
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:57 PM , 178मोहम्मदी खीरी
गांव मगरेना के एक युवक ने कस्बा के एक युवक पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
गांव मगरेना निवासी अनस ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती के एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को आर्मेनिया की कंपनी में कार्यरत होना बताया और वही नौकरी दिलाने का वादे पर भरोसा कर तीन लाख 20 हजार की रकम दो बार में अदा करने पर विदेश में रह रहे उसके पुत्र ने 10 दिसंबर को जयपुर बाया होते हुए आर्मेनिया का हवाई टिकट बुक करा कर भेज दिया था। तय समय पर जहाज से विदेश पहुंचकर युवक के कमरे पर पहुंचा अगले दिन पता चला वह कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करता है। नौकरी की बात पूछने पर उसने बताया यहां सभी लोग यही काम कर कर मोटी रकम कमाते हैं पीड़ित को वर्किंग वीजा न होते टूरिस्ट वीजा बनवा दिया था। 20 दिसंबर को टिकट करा कर वापस आ गया और पैसे मांगने पर सरेराह अभद्रता करते हुए जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया है।
निरीक्षक उमेश चौरसिया ने बताया मामला संज्ञान में है जांच कराई जा रही है कार्रवाई की जाएगी।































Comments