हजरत गरीब नवाज का कुल शरीफ उर्स मुबारक मनाया गया
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:30 PM , 199लखीमपुर खीरी/खीरी टाउन 31 दिसम्बर, आस्ताना सैय्यद खुर्द पीर कामिल रहमतुल्लाह अलैह मुहल्ला सैय्यद बाड़ा स्थित दरगाह पर हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक कुल शरीफ बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।
दरगाह के सज्जादा नशीन किबला हजरत हारून मियां चिश्ती कादरी साहब ने गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की हालाते ज़िन्दगी और तालीमात पर रोशनी डाली।
इस दौरान लंगर का भी एहतमाम किया गया, मुल्क में सलामती और अमन-चैन के लिए खूसूसी दुआयें की गईं।































Comments