तो क्या भू माफियाओं ने कराया समिति का अधिवेशन?
लखीमपुर खीरी Dec 31, 2025 at 05:32 PM , 113(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। चर्चा है कि इस कार्यक्रम का खर्चा चभाल कृषि सहकारी समिति के एक भूमाफिया ने उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में वार्षिक अधिवेशन व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें किसान तो उपस्थित नहीं हुए एक दो किसान व 18 लोग गोष्ठी में बैठे थे समिति के अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं अन्य संचालक में से दो संचालक नहीं आए थे। जनता की चर्चाओं में आरोप है कि इस वार्षिक अधिवेशन व किसान गोष्ठी करने का मिला पैसा सचिव परमानंद तिवारी डकार गए अधिवेशन का खर्चा चभाल कृषि सहकारी समिति के एक भूमाफिया ने इसलिए किया कि मेरी जमीन सचिव परमानंद तिवारी एवं समिति के अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला के कारण बची रहेगी। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अनुज पूरी भी नहीं आए थे और सुबुध नारायण मिश्रा संचालक भी अनुपस्थित थे तथा किसानों का खून पीने वाले सचिव परमानंद तिवारी समिति को धराशाई करने पर उतारू है कई बार सचिव तथा अध्यक्ष रमाकांत शुक्ला से पैसे की बंटवारे में अनबन होती रहती थी अबकी बार वार्षिक अधिवेशन करने के नाम पर सारा पैसा ही बच गया।































Comments