सपा के रेहान खां के वक्तव्य से जिले के ब्राह्मण समाज में उबाल, मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तारी की मांग की
लखीमपुर खीरी Dec 30, 2025 at 07:30 PM , 189विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। विगत दिनों एक सभा के दौरान
सपा के रेहान खान निवासी पलिया ने विधानसभा के कुकरा में एक ऐसा वक्तव्य दिया जिससे पूरे जिले ही नहीं प्रदेश के ब्राह्मणों में उबाल आ गया इसे लेकर आज पलिया के लगभग तीन दर्जन से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्थानीय गेस्ट हाउस में पंडित अशोक मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक कर रेहान खान द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति बोले गए अपमान जनक शब्द की घोर निंदा करते हुए पलिया थाने में रेहान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पलिया पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
सपा के रेहान खां के वक्तव्य से जिले ही नहीं पूरे ब्राह्मण समाज में उबाल आ गया एक स्वर मे रेहान खां पर मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पंडित अशोक मिश्रा, डॉ एके अवस्थी, एडवोकेट श्रीष दुवेदी, एडवोकेट महेंद्र अवस्थी,रत्ना बाजपेयी,सक्षम शुक्ला,नीरज बाजपेई ,वीरेंद्र मिश्रा वीरू, शिवम अग्निहोत्री, विवेक पांडेय, एडवोकेट चंदन शुक्ल, प्रशांत मिश्रा, वरुण मिश्रा,शिवम मिश्रा,,पंकज पांडेय,सौरभ मिश्र,एड.दीपक पांडेय,गगन मिश्र,शुभम मिश्रा,दीपाशू पांडेय,विभम मिश्र"विभू", सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।































Comments