आगामी नववर्ष के द्रस्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने की पैदल गस्त।

लखीमपुर खीरी , 173

नववर्ष के आगामी जश्न के चलते सभी आम जनमानस को सुरक्षा के प्रति किया आगाह।
गोला गोकर्णनाथ खीरी। नववर्ष की सुरक्षा के दृष्टिगत सी ओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, पुराना बाईपास, विकास चौराहा एवं शिवम चौराहा, लखीमपुर रोड, सीएचसी रोड तथा होटल व रेस्टोरेंट आदि मे जाकर सीसीटीवी आदि को चेक किया है।
गश्त के दौरान सी ओ रमेश कुमार तिवारी मय फोर्स गोला नगर की सभी प्रमुख मार्गो पर पैदल गस्त कर आम जन मानस को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है। इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने बताया की आगामी दिनो मे नववर्ष के जश्न को लेकर भी सजकता बर्ती जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top