गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा दो के खिलाफ केस दर्ज
लखीमपुर खीरी Dec 29, 2025 at 06:25 PM , 100मोहम्मदी संवाददाता
क्षेत्र के गांव झखरा में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में कहा सुनी हो गई जिसके चलते युवक को सरे राह डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
गांव झखरा निवासी नन्हे ने बताया रविवार की शाम मकान के पास शराब पीकर गली गलौज का विरोध कर शिकायत करने पर भंडारी और उसके पुत्र कुनकू ने घेरकर डंडों से सारे राह पिटाई करने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था पुलिस ने सोमवार को जख्मी का मेडिकल कराकर आरोपीयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि राजनीतिक रसूख न होने के चलते दूसरे पक्ष के जगन्नाथ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मामले की विवेचना एस आई हिमांशु आनंद सिंह को सौंपी गई है।































Comments