यूडीसीए की छात्राएं बनी स्वर्ण पदक विजेता
लखीमपुर खीरी Dec 29, 2025 at 06:23 PM , 91मोहम्मदी संवाददाता
यूडीसीए की छात्राओं ने आगरा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय ओपन राज्य ताइक्वांडो चैंपियन शिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और रजत पदक पर कब्जा कर जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यूडीसीए में ताइक्वांडो के कोच अदीप सिंह राणा ने बताया आगरा में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय की आरोही सिंह और नवदीप कौर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर और साक्षी शर्मा ने रजत पदक जीतकर जिला और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय का स्वर्णिम अध्याय बताया है। प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा जीत की भूख कभी काम नहीं होनी चाहिए लक्ष्य चाहे जितना बड़ा हो सफलता निश्चित है। प्रबंधक अनिल गुप्ता ने पदक जीतने वाले बच्चों के अभिभावकों का आभार जताया है।






_page-0001.jpg)
























Comments