मुंहपका व खुरपका रोग के चलते पशुओं को लगाई जा रही वैक्सीन ठंड से जानवरों को बचाने के लिये डाक्टर ने बताये उपाय

लखीमपुर खीरी , 210

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला पशु चिकित्सालय के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अमित कात्यायन के आदेशानुसार जडौरा पशु चिकित्सालय के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद वर्मा व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र मे जानवरों को जाड़ों में होने बाले रोगो जैसे खुरपका व मूंहपका के चलते वैस्सीनेसन किया जा रहा है।
ओस दौरान ने जडौरा के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद वर्मा ने पशु पालको को बताया कि जाडो मे जानवरो को बचाने के लिये जानवरो को बैठने बाले स्थान पर गन्ने की सूखी पाती जरूर डाले,उनको प्यास लगने पर हल्का गर्म पानी व अजबाइन गुड  खिलाये। जानवरों के उपर संभव हो तो टांट व बोरे की झूल उढा दे।इन सभी उपायो से ठंड मे जानवरों की सुरक्षा कर सकते है।
वही खुरपका व मुहपका रोग होने के चलते अजान सोहेला,बांसगांव, व सेरपुर मे लगभग ऐक दर्जन से ज्यादा जानवरो का वैक्सीनेसन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top