*मजिस्ट्रियल जाँच हेतु 30 दिसंबर को उपलब्ध कराए साक्ष्य/अभिकथन*
लखीमपुर खीरी Dec 28, 2025 at 08:30 PM , 166लखीमपुर खीरी, 28 दिसंबर। दिनॉक 03.08.2025 को समय लगभग प्रातः 08:30 बजे हरदोई क्षेत्रान्तर्गत, शाहजहांपुर डिपो की बस संख्या यूपी 27, टी-8085 ग्राम रूकुन्दीपुर के आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक राहगीर (नाम व पता अज्ञात) की मृत्यु हो गई। उक्त घटना की मजिस्ट्रीरियल जॉच हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को जॉच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुक्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की मजिस्ट्रिरियल जॉच की जा रही है। अतः उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले समस्त सम्बन्धित से अपेक्षा की जाती है कि वे, दिनॉक 30 दिसंबर को समय प्रातः 11 बजे उनके के कलेक्ट्रेट लखीमपुर-खीरी स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य / अभिकथन प्रस्तुत कर सकते हैं।































Comments