श्री राम जानकी महाविद्यालय में बही सेवा संस्कार की सरिता पंच परिवर्तन प्रबोधन, बाल संस्कार शाला स्थापना सहित हुआ कंबल वितरण

लखीमपुर खीरी , 195

लखीमपुर खीरी।पंच परिवर्तन और सेवा कार्यों से सराबोर श्री राम जानकी महाविद्यालय में एक ओर जहाँ समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य बोध की सरिता बही वहीं बाल संस्कार शाला शुभारंभ के साथ शीत लहरी से राहत प्रदान करने हेतु कंबलों का वितरण किया गया।हसनपुर कटौली स्थित श्री राम जानकी महाविद्यालय में आयोजित पंच परिवर्तन प्रबोधन एवं कम्बल वितरण, श्री राम जानकी बाल संस्कार शाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युद्धवीर जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उतर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि रजनीश जी महामंत्री सेवा भारती अवध प्रांत ने प्रेरक उद्बोधनों के माध्यम से पंच परिवर्तन एवं सेवा भारती के विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र एवं समाज के विभिन्न सेवियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व सेवा भारती अवध क्षेत्र के प्रशिक्षण प्रमुख राम मोहन गुप्त ने अतिथि परिचय, विद्यालय प्राचार्य राम लखन तिवारी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के संस्थापक राम मोहन अवस्थी की अध्यक्षता, प्रबंधक जीतेंद्र अवस्थी के सुव्यवस्थित संयोजन में  आयोजित कार्यक्रम का संचालन लालता प्रसाद बाजपेई द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सीतापुर के सह विभाग प्रचारक अविनाश जी, सेवा भारती अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख अभिषेक जी, प्रशिक्षण प्रमुख राम मोहन गुप्त, सेवा भारती लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष गोपाल जी अग्रवाल, महामंत्री योगेश जोशी, मंत्री मनींद्र भूषण मिश्रा, धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मनीष मिश्रा, अंकुर शुक्ला, गौरव शर्मा, अंचल श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश मिश्रा, अरुण तिवारी, अशोक अवस्थी, लालू अवस्थी, निरंकार सिंह, जितिन अवस्थी, मीरा, मंजू सहित भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों, अतिथियों, नागरिकों, विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए साथ बच्चों में शिक्षा संस्कार और राष्ट्र भक्ति, सेवा संस्कृति जागृति के उद्देश्य से श्री राम जानकी बाल संस्कार केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top