ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में लगा बिजली बिल राहत कैंप बकायादारों ने लगभग 1 लाख रुपये के जमा किए बिल,छूट का उठाया लाभ

लखीमपुर खीरी , 139

लखीमपुर खीरी।जिले की ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में कालाआम विद्युत वितरण खंड (मितौली) द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में बकायादारों ने अपने बिजली बिल जमा किए, जिससे लगभग एक लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जमा किया गया। यह शिविर बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए लगाया गया था, जिसमें उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक चल रही छूट योजना का लाभ उठाने का अवसर मिला।

  अवर अभियंता रामबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत, मूल बिल राशि में 25 प्रतिशत और बिजली चोरी के जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

इस बिल माफी योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में बकायादारों को राहत मिली और उन्होंने अपनी लंबित देनदारियों का भुगतान किया।
कैम्प के समय भोपू से गांव में ऐलान भी कराया गया, और बिजली बिल जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कैम्प में रामबिहारी श्रीवास्तव अवर अभियंता, रंजीत कुमार टेक्नीशियन, राम बहादुर, अमरसिंह, अनुज कुमार, संतोष कुमार, शुभम वर्मा सहित लाइन स्टाफ मौजूद रहे। सरकार के द्वारा लगाई गई विशेष छूट का अधिक से अधिक जनता को लाभ मिल सके इसलिए हांडकपाने वाली भीषण ठंड में ठंड की परवाह किए बिना कैम्प का आयोजन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top