ऐक्टर सिद्धार्थ डोगरे के हाथों ताज पहनकर नैन्सी वर्मा बनी क्वीन ऑफ लखीमपुर

लखीमपुर खीरी , 174

लखीमपुर खीरी।लखीमपुर खीरी जनपद की होनहार बेटी नैन्सी वर्मा उर्फ नैना ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित एक भव्य फैशन एवं ब्यूटी इवेंट में उन्हें क्वीन ऑफ लखीमपुर खीरी 2025 के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया।इस खास मौके पर प्रसिद्ध अभिनेता सिद्धार्थ डोगरे ने स्वयं मंच पर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अभिनेता सिद्धार्थ डोगरे ने उनके सिर पर ताज सजाया पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर उठा। इस इवेंट में नैन्सी वर्मा उर्फ नैना की रियल रेड रोज ड्रेस आकर्षण का केंद्र रही। रेड रोज थीम पर आधारित यह ड्रेस उनकी रचनात्मक सोच और फैशन डिजाइनिंग में उनकी गहरी समझ को दर्शाती है। ड्रेस की बारीक कारीगरी और रॉयल फिनिश ने मंच पर मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।
नैन्सी वर्मा उर्फ नैना एक प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर और सफल इंटरप्रेन्योर हैं।उन्होंने नैशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट प्रयागराज से फैशन डिजाइनिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने न सिर्फ फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा बल्कि अपना खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की मिसाल भी पेश की।
उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है।उनके पिता निरभय वर्मा जो कि एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं और माता अर्चना वर्मा गृहणी है वह हमेशा बेटी के सपनों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया।नैन्सी वर्मा एलआरपी रोड के मोहल्ला कनोजिया कालोनी की रहने वाली हैं और बचपन से ही कला, फैशन और डिजाइनिंग के प्रति उनका रुझान स्पष्ट दिखाई देता था।क्वीन ऑफ लखीमपुर खीरी 2025 का यह खिताब केवल एक ताज नहीं बल्कि नैन्सी वर्मा उर्फ नैना की मेहनत लगन और आत्मविश्वास की पहचान है। उनकी यह उपलब्धि लखीमपुर खीरी की उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top